{"_id":"6a4b6c78fbcb6121ca0312a8","slug":"child-dies-after-falling-into-feeding-trough-placed-in-front-of-house-in-mirzapur-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: घर के सामने खेल रहे थे बच्चे, नाद में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: घर के सामने खेल रहे थे बच्चे, नाद में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत; मची चीख-पुकार
Mon, 06 Jul 2026 02:21 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:21 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। खलते समय एक बच्चा नाद में गिर गया। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
मिर्जापुर जिले में संतनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव में रविवार की शाम घर के सामने खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम की नाद (जानवरों को चारा खिलाने का बर्तन) में गिरने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि दो पुत्र और एक पुत्री घर के सामने खेल रहे थे। पत्नी किसी काम से घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद भैंस को चारा डालने गया तो छोटा पुत्र प्रियांशू (1.5 वर्ष) भैंस की नाद में भरे पानी में गिरा था। आनन फानन उसे पीएचसी पटेहरा लाया गया। जहां डॉक्टर राजकुमार ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिवार में चीख- पुकार मच गई। बेटे की मौत से मां राजमती बदहवास हो गई। उधर, मासूम का दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक मासूम दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन