फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child dies after falling into a water-filled pit

पानी भरे गड्ढे में गिरने से बालक की मौत

Fri, 15 Jul 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Child dies after falling into a water-filled pit
हलिया थानांतर्गत बरबसा गहरवार गांव में बुधवार को देर शाम पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी। बालक के पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ लालगंज ने थानाध्यक्ष डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरबसा गहरवार निवासी राकेश कुमार का आठ वर्षीय इकलौता पुत्र शिवदत्त बच्चों के साथ घर से 200 मीटर दूर खेत की तरफ खेलने गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो परिजन बालक की खोजबीन करने लगे। टार्च की रोशनी में खोजते हुए बालक के पिता राकेश कुमार जब खेत की ओर पहुंचे तो देखा कि पानी से भरे गड्ढे के किनारे उनके बेटे का शव पड़ा हुआ था। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक चार बहनों का इकलौता भाई था। पिता राकेश ने पुत्र की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंके जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने गड्ढे में डूबने से बालक की मौत की सूचना दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed