फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child burnt to death due to fire in the pot

मड़हे में आग लगने से बालक की जिंदा जलकर मौत

Wed, 07 Apr 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Child burnt to death due to fire in the pot
पड़री। थाना क्षेत्र जरहा गांव में मंगलवार की दोपहर पाही पर बने मड़हे में आग लगने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी कैलाश गुजरात रहता है। उसकी पत्नी शीला अपने एक पुत्री और दो पुत्रों के साथ गांव से 200 मीटर दूर बनी पाही पर रहती थी। मंगलवार की सुबह शीला रेक्शा गांव स्थित अपने बहन के घर किसी काम से गई थी। उसके तीनों बच्चे 12 वर्षीय उर्मिला, 10 वर्षीय शिवम और सात वर्षीय शुभम गांव के अन्य बच्चों के साथ पाही के पास खेल रहे थे। शीला मड़हे में ताला लगाकर गई थी। खेलते समय शिवम सामान लेने के लिए मड़हे के पीछे के तरफ झरोखे से अंदर घुसा। तभी मड़हे में पीछे की ओर से अचानक आग लग गई। आग लगने पर खेल रहे बच्चों ने शिवम के चीखने की आवाज सुनी। मड़हे का आगे दरवाजा बंद था और पीछे जहां से वह घुसा था, वहीं पर आग लगी थी। इससे वह बाहर नहीं निकल सका। बच्चों ने 200 मीटर दूर गांव में जाकर ग्रामीणों को सूचना दी। जब तक ग्रामीण पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक मड़हा आग से घिर गया था। बालक की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर तहसीलदार सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मड़हे में बाइक और अन्य सामान भी जला
पड़री। थाना क्षेत्र के जरहा गांव के मड़हे में आग लगने से बालक की जिंदा जलने से मौत होने के साथ उसमें रखी बाइक और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। शीला और कैलाश ने हादसे में पुत्र को तो खोया ही उनकी पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने परिवार के मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मड़हे में आग से हजारों का नुकसान
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के पियरीभीट गांव के दलित बस्ती के एक मड़हे में मंगलवार की दोपहर अबुझ हाल में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। विंध्याचल थाना क्षेत्र के पियरीभीट निवासी राकेश कुमार ट्रैक्टर चालक है। मंगलवार को वह ट्रैक्टर चलाने गया था। उसकी पत्नी कटाई करने सिवान में गयी थी। दोपहर में अचानक मड़हे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, तब तक मड़हे में रखे सामान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed