फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chicken Pox Bundelkhandi panic

बुंदेलखंडी में चिकेन पाक्स से दहशत

Thu, 05 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 05 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chicken Pox Bundelkhandi panic
चिकन पॉक्स - फोटो : amar ujala
शहर कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंडी मोहल्ला में चिकेन पाक्स से एक बालक की मौत के बाद लोग दहशत में हैं। बच्चे की मौत के बाद उसका निकाला आयोजित करने की सूचना पर लोग डर गए और रातभर जागते रहे। मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने बुधवार को मौके पर पहुंच कर लोगों से बातचीत की और इसे कोरी अफवाह बताया। तब जाकर लोगों के मन का डर कुछ कम हुआ।  
विज्ञापन


मालूम हो कि  जिले में चिकेन पाक्स का प्रकोप फैला है। इसे लेकर लोग परेशान हैं। उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि कहीं उनके बच्चे भी इसकी जद में न आ जाएं।  इस वजह से लोगों में दूरियां भी बन रही हैं। बुंदेलखंडी मोहल्ला में चार दिन पूर्व चिकन पाक्स से एक बच्चे की मौत होने की खबर लगते ही लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन


एक अफवाह फैला दी गई कि बच्चे की मौत के बाद उसका निकाला आयोजित किया जाएगा, जो किसी भी रास्ते से गुजर सकता है। जिस रास्ते से निकाला जाएगा उस मोहल्ले में यह बीमारी फैल सकती है। इसको सुनते ही लोग डर गए और रतजगा कर निकाली पर पाबंदी लगाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने यहां तक अफवाह फैला दी कि मृत बच्चों को चार दिनों से रखा गया है। लोगों के जागते रहने के कारण वह लोग निकाली नहीं निकाल पा  रहे हैं। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन बुधवार को मोहल्ले में पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन कर लोगों से बात की। कहा कि यह सब अफवाह है। आराम से अपने घरों में रहे। तब लोगों को सुकून मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed