{"_id":"645b53e96e4fa7454d0ba673","slug":"chhanbey-voting-protest-against-non-appointment-of-agents-at-four-booths-in-songadha-complaint-to-election-c-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhanbey Voting: सोनगढ़ा के चार बूथों पर एजेंट न बनाये जाने को लेकर हुआ विरोध, चुनाव आयोग से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhanbey Voting: सोनगढ़ा के चार बूथों पर एजेंट न बनाये जाने को लेकर हुआ विरोध, चुनाव आयोग से की शिकायत
Wed, 10 May 2023 01:51 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 10 May 2023 01:51 PM IST
सार
छानबे विधानसभा उपचुनाव के अंतर्गत हलिया के सोनगढ़ा बूथ संख्या 276, 277, 278 और 279 पर समय से मतदान शुरू हो गया। इन बूथों पर सपा का एजेंट न बनाये जाने को लेकर समर्थकों ने हो हल्ला शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सोनगढ़ा के चार बूथों पर एजेंट न बनाये जाने को लेकर हुआ विरोध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छानबे विधानसभा उपचुनाव के अंतर्गत हलिया के सोनगढ़ा में चार बूथों पर सपा का एजेंट न बनाए जाने को लेकर समर्थकों ने रोष जताया और परिसर के बाहर हो हल्ला किया। चुनाव आयोग तक शिकायत पहुंच गई। आनन-फानन में दो बूथों पर एक घंटे बाद एजेंट बना दिए गए लेकिन 2 बूथों पर फिर भी एजेंट नहीं बनाए गए। सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ता देख तीन घण्टे बाद एक और बूथ पर सपा का एजेंट बना। खबर लिखे जाने तक एक बूथ पर कोई एजेंट नहीं बनाया गया था। इसको लेकर समर्थकों में गहरा रोष देखने को मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: आजमगढ़ में पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, 4 लाख 57 हजार मतदाता चुनेंगे नई सरकार
विज्ञापन
छानबे विधानसभा उपचुनाव के अंतर्गत हलिया के सोनगढ़ा बूथ संख्या 276, 277, 278 और 279 पर समय से मतदान शुरू हो गया। इन बूथों पर सपा का एजेंट न बनाये जाने को लेकर समर्थकों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सपा पदाधिकारियों ने शिकायत की। एक घण्टे बाद 276 और 277 पर एजेंट बना दिये गए पर फिर भी दो बूथ पर सपा का कोई एजेंट नहीं था। सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ने लगभग तीन घंटे बाद 279 पर एजेंट बनाया गया। लेकिन खबर लिखे जाने तक 278 पर अभी भी सपा का कोई एजेंट नहीं बनाया गया है। इसको लेकर के क्षेत्र के सपा समर्थको में रोष है। लोगों ने अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही सपा पदाधिकारियों को जानकारी दे दी है। एडीएम शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि उनके पास जरूरी कागज नहीं थे। कागज मिलने पर तत्काल एजेंट बना दिया गया।
विज्ञापन