फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   chhanbey Assembly by election Congress nominated Ajay Kumar Apna Dal S candidates

विधानसभा उपचुनाव: छानबे सीट से अपना दल एस ने दिवंगत विधायक की पत्नी को बनाया उम्मीदवार

Wed, 19 Apr 2023 11:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Apr 2023 11:25 PM IST
सार

छानबे विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए देर शाम अपना दल एस ने  दो प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। छानबे विधानसभा से रिंकी कोल तो रामपुर जिले के स्वार विधानसभा सीट से शफीक अहमद को प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
chhanbey Assembly by election Congress nominated Ajay Kumar Apna Dal S candidates
रिंकी कोल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना दल एस ने देर रात दो प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। मिर्जापुर की छानबे विधानसभा से रिंकी कोल तो रामपुर जिले के स्वार विधानसभा सीट से शफीक अहमद को प्रत्याशी बनाया है। राष्ट्रीय सचिव मुख्यालय मुन्नर प्रजापति ने लिस्ट जारी की।

विज्ञापन


छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल 20 अप्रैल को नामांकन करेंगी। यह सीट उनके पति राहुल प्रकाश कोल के निधन के चलते रिक्त हुई थी। पार्टी ने उनके पति के निधन के बाद उनकी पत्नी रिंकी कोल को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


वर्तमान में रिंकी कोल जिला पंचायत सदस्य हैं।नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल और मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी मौजूद रहेंगे।  छानबे विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अजय कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। छानबे विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 10 मई को मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबे विधानसभा उपचुनाव में चार और लोगों ने किया नामांकन

छानबे विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में बुधवार को समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल ने दो सेट और कांग्रेस के अजय कुमार ने एक सेट में नामांकन किया। इसके साथ ही शिवपूजन ने राष्ट्रीय समाज पक्ष एवं जितेंद्र कुमार ने भारतीय मानव समाज पार्टी के टिकट पर नामांकन किया। इनके अलावा सर्वेश जे कनौजिया ने निर्दल के रूप में नामांकन पत्र लिया।

विधानसभा उपचुनाव में भागीदारी के लिए अब तक 16 संभावित दावेदार नामांकन पत्र ले चुके हैं। बुधवार को भी एक निर्दल उम्मीदवार ने नामांकन पत्र लिया है। इसके पूर्व छानबे विधानसभा सीट के उपचुनाव में भागीदारी के लिए बीते मंगलवार को भी दो अन्य दावेदारों ने भी नामांकन पत्र लिया था। निर्दल छोटई व निर्दल कल्लू ने नामांकन पत्र लिया। अब तक 16 संभावित दावेदारों ने नामांकन पत्र लिया है। पहले दिन अर्थात बृहस्पतिवार को सात ने नामांकन पत्र लिया था। शनिवार को चार तथा सोमवार को दो लोगों ने नामांकन पत्र लिया था।

छावनी बना रहा कलेक्ट्रेट परिसर

कलेक्ट्रेट परिसर में एक साथ दो- दो नामांकन के चलते परिसर छावनी में तब्दील रहा। पुलिस बल के साथ ही स्थानीय आसूचना ब्यूरो के सदस्य भी परिसर में उपस्थित रहे। महिला पुलिस की भी पर्याप्त संख्या में तैनाती रही। नामांकन स्थल के पूर्व मेटल डिटेक्टर लगाया गया था जिसमें होकर ही कोई अंदर प्रवेश कर सकता है। प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार चक्रमण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed