{"_id":"60eeb38754cd054d58146e7e","slug":"cheating-of-three-lakhs-on-pretext-of-cleaning-jewellery-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: गहना साफ करने के बहाने तीन लाख की ठगी, घर में छोड़ गया भगौने में रखा गर्म पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: गहना साफ करने के बहाने तीन लाख की ठगी, घर में छोड़ गया भगौने में रखा गर्म पानी
Wed, 14 Jul 2021 03:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Jul 2021 03:21 PM IST
सार
एक व्यक्ति गहने साफ करने की बात कहते हुए घर में घुस गया। जब महिला गहने लेकर आई तो उसने भगोने गर्म किया और उसमें गहने डाल दिए। उसके बाद कुछ पाउडर निकालकर उसमे डाला। किसी तरह गहने निकालकर फरार हो गया, और महिला तो को पता भी नहीं पड़ा।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में मंगलवार की दोपहर गहना साफ करने के बहाने ठग तीन लाख का गहना लेकर फरार हो गए। जब तक लोगों को इसकी जानकारी हुई तब तक बाइक से दोनों भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
राजपुर निवासी लक्ष्मीकांत पांडे की पत्नी किरण और बहू नीलू दोपहर में घर पर थी। इस दौरान बाइक से दो युवक आए। एक युवक घर के अंदर आया और गहना व टाइल्स साफ करने के पाउडर के बारे में जानकारी दी। उसने किरण देवी की लरी लेकर साफ करके दी।
विज्ञापन
लरी साफ होने पर उनकी बहू नीलू अपना गहना लेकर आई। ठग ने पानी गर्म करने को कहा। पानी गर्म होने पर उसमें पाउडर और गहने डाल दिए। इस बीच उसने भगौने से गहने निकाल लिए और पानी को खूब खौलाता रहा। बाद में गैस बंद करके बोला कि ठंडा होने पर इसे साफ कर लीजिएगा।
विज्ञापन
इसके बाद वह बाहर आया और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। इस पर महिलाओं को शक हुआ तो उन्होंने भगौने में जाकर देखा तो कोई गहना नहीं था। बाहर आकर जब तक उन्होंने शोर मचाया तब तक दोनों बाइक से फरार हो चुके थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि ठगी मामले की जांच की जा रही है।