फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cheap medicines will be available from Amrit Pharmacy, Union Minister inaugurated it.

Mirzapur News: अमृत फार्मेसी से मिलेंगी सस्ती दवाएं, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

Sun, 21 Sep 2025 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cheap medicines will be available from Amrit Pharmacy, Union Minister inaugurated it.
मंडलीय अस्पताल परिसर में शनिवार को अमृत फार्मेसी का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। शुभारंभ होने के बाद से अमृृत फार्मेसी में शनिवार से लोगाें को सस्ती दवाएं मिलने लगेंगी। अप्रैल माह में केंद्रीय राज्यमंत्री ने इसकी नींव रखी थी। निर्माण के बाद पांच माह बाद इसका शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

अमृत फार्मेसी में साढ़े छह हजार दवाएं रहेंगी। सर्जिकल उपकरण 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। इससे दवाओं के खर्च में कटौती होगी। लोगों को ब्रांडेड दवा खुले बाजार से 50 प्रतिशत से लेकर 70 प्रतिशत खुले बाजार में मिलेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि नागरिक को किफायती व गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। जबतक नागरिक स्वस्थ नहीं होगा तो देश विकसित नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत फार्मेसी सिर्फ एक दवा का केंद्र ही नहीं बल्कि किफायती स्वास्थ्य सेवा की दिशा में ठोस कदम है। इस अवसर पर छानबे विधायक रिंकी कोल, सहकारी बैंक चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद, लालबहादुर सिंह, नितिन विश्वकर्मा, प्राचार्य डॉ. संजीव सिंह, सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा, सीएमएस डॉ. एसके श्रीवास्तव आदि रहे।




गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं राहुल गांधी
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोक सभा में नेता विपक्ष हैं। वो लगातार गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं। कभी कहते है कि भूकंप लेकर आउंगा, भूकंप नहीं आता। कभी कहते हैं कि हाइड्रोजन बम फोड़ देंगे, वो नहीं फुटता। चुनाव आयोग ने आपसे कहा कि शपथ पत्र लेकर आएं। आप शपथ पत्र नहीं देते। चुनाव आयोग नहीं जाना चाहते आप कोर्ट के पास जाइए। आप कोर्ट नहीं जाते हैं। लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगा दें। आपके पास कोई प्रमाण नहीं है तो देश की जनता आपके बहकावे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed