{"_id":"68487d054593c54b950c1b76","slug":"chargesheet-filed-against-six-accused-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-135030-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
विज्ञापन
लालगंज। अतरैला स्थित शिवगुलाम टोल प्लाजा में 120 करोड़ रुपये के घोटाले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
एसटीएफ की लखनऊ की टीम ने अतरैला शिवगुलाम टोल प्लाजा पर छापा मारा था। जांच में 120 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा होने पर एसटीएफ ने टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी के मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
इन आरोपियों में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के परसौली थाना क्षेत्र के बिछोली गांव का सावन कुमार कुमावत, जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद का आलोक कुमार सिंह (जो वर्तमान में हरहुआ काजीसराय स्थित एसएसआर टावर-116-सी में रहता है), मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के कंजवार का मनीष मिश्र, प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के परानीपुर का कंपनी मैनेजर राजीव कुमार मिश्र, और जौनपुर के राजकुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने देश के कई टोल प्लाजा पर साफ्टवेयर के जरिये बड़े पैमाने पर हेराफेरी की थी। मामले की विवेचना कर रहे जिगना थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि जांच के साथ छह आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।