फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chaotic state

लोजपा बोली, प्रदेश में अराजकता का माहौल

Sat, 06 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 06 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chaotic state
धरना - फोटो : अमर उजाला
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। नेताओं कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार कानून-व्यवस्था संभाल नहीं पा रही है। ऐसी सरकार को बरखास्त कर देना चाहिए। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन



जिला संयोजक राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। आए दिन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहे हैं। प्रदेश महासचिव राम निवास बिंद ने कहा कि दलित महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। जिले में गरीबों और दलितों की जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष छेदी लाल पासवान ने कहा कि नशीले पदार्थों की बिक्री खुलेआम हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों की लापरवाही के कारण अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव राजकुमारी तिवारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की आबरू पर हमले हो रहे हैं। गैंगरेप जैसे मामले सामने आ रहे हैं, जिन्हें रोकने में सरकार नाकाम हो रही है। कहा कि महिलाओं को जरूरत के समय सुरक्षा नहीं मिल पा रही है, महिला थाना शो पीस बनकर रह गए हैं। इन थानों पर न तो पर्याप्त संख्या में  महिला पुलिस की नियुक्ति है और न ही ये थाने किसी अपराध के दौरान कोई कार्रवाई कर पाने में ही सक्षम हैं।  इस दौरान उमेश श्रीवास्तव, दीपक पासवान, असलम शाह, अशोक सोनकर, सरोज चौधरी, दिनेश यादव, सूरज दूबे, चंदा यादव, राजेश यादव, शनि पांडेय, राहुल दूबे, अजित सिंह, आशु पाठक, वैभव सिंह, शिवम सिंह, नेब्बू लाल, रामा कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed