फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chaos in the state, insecure

सूबे में अराजकता, लोग असुरक्षित

Sun, 14 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 14 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chaos in the state, insecure
कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala
प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। वर्तमान की सत्तारुढ़ दल अक्षम हो गई है। शासन पर से उसकी पकड़ ढ़ीली पड़ गई है। प्रदेश में मां बहनों की इज्जत उनके परिवारवालों के सामने ही लूटी जा रही है। बदमाशोें और अराजकतत्वों में पुलिस और प्रशासन का खौफ नहीं है। प्रदेश में आज जनता सुरक्षित नहीं है। लघु, मध्यम एवं सूक्ष्य उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने विंध्याचल में  मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोग भ्रष्टाचार और अत्याचार से त्राहि-त्राहि कर रहे है। सड़के बनते ही टूट जा रही हैं। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि सपा की सरकार दोबारा नहीं आएगी। वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी ही विकल्प के रूप में नजर आ रही है। जनता ने प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। सपा, बसपा और कांग्रेस की नीतियाें से उबकर विधायक सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा ही प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed