फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chanted priests clash with each other for darshan, challan of four

दर्शन कराने को लेकर भिड़े तीर्थ पुरोहित, चार का चालान

Sat, 05 Dec 2020 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Chanted priests clash with each other for darshan, challan of four
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में शुक्रवार की दोपहर यजमान को दर्शन कराने को लेकर दो तीर्थ पुरोहित आपस में भिड़ गए। इस दौरान लोगों ने बीचबचाव किया। इसके बाद दोनों पुरोहित के परिवार के लोग मौके पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों का मेडिकल कराकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

राजश्री आरती और शृंगार के लिए 12 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट बंद हो जाता है। पौने 12 बजे तीर्थ पुरोहित बजरंगबली पांडेय अपने यजमान को लेकर द्वितीय द्वार में खड़े थे। तभी पीछे से एक तीर्थ पुरोहित अपने यजमान को लेकर वहां पहुंचा। दर्शन कराने को लेकर दोनों पुरोहित में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर आसपास मौजूद तीर्थ पुरोहितों ने बीचबचाव किया। तब तक कपाट बंद हो गया। दोनों तीर्थ पुरोहितों ने अपने परिजनों को फोन कर सूचना दी। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। लोग दुुकान में रखे नारियल को फेंक कर मारपीट करने लगे। मारपीट देखकर अन्य तीर्थ पुरोहितों ने दोनों पक्षों को समझा मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष विंध्याचल कोतवाली पहुंचे। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से सुलह समझौते कराने की बात कही लेकिन दोनों पक्षों के परिजनों में बात नहीं बनी। अंत में पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर चार का मेडिकल कराकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से 42 वर्षीय बजरंग बली पांडेय पुत्र राजेश्वर पांडेय, 34 वर्षीय विवेक कुमार पांडेय पुत्र राजेश्वर पांडेय व दूसरे पक्ष से 20 वर्षीय अभिषेक तिवारी पुत्र राजेश तिवारी, 22 वर्षीय आकाश तिवारी पुत्र शेष नारायण तिवारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed