फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chandauli defeated Allahabad 4-3 in a tie-breaker to make it to the semi-finals.

Mirzapur News: टाई ब्रेकर से चंदौली ने 4-3 से इलाहाबाद को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 04 Jan 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Chandauli defeated Allahabad 4-3 in a tie-breaker to make it to the semi-finals.
शहरनामा की फोटो---कछवां में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच प्रतिभाग करते खिलाड़ी।-संवाद।
कछवां। आदर्श नगर पंचायत स्थित केएससी मैदान पर आयोजित पांच दिवसीय 63 वीं राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच चंदौली व डीएफए इलाहाबाद टीम के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। इसमें निर्धारित समय तक दोनों टीम का 1-1 पर बराबरी मैच चलता रहा। वहीं टाई ब्रेकर के माध्यम से चंदौली की टीम ने इलाहाबाद की टीम को 4-3 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मैच सैफई व बीएलडब्लू वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें सैफई की टीम ने वाराणसी की टीम को (2-0) से परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दोनों मैचों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद ही रोमांचकारी रहा, जो कि दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजनकर्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मैचों में पहला मैच सैफई हास्टल बनाम वाराणसी हास्टल एवं दूसरा मैच यंग हीरोज वाराणसी बनाम चंदौली के बीच मैच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि सचिन तिवारी व सोनू सेठ रहे। इस अवसर पर केएससी अध्यक्ष नरेश यादव, सभासद अरशद जमाल, शेखर उपाध्याय, जितेंद्र कन्नौजिया, कन्हैया सैनी, महेश यादव, केश कुमार, सुरेश यादव, समीर हाशमी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed