फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chanbe assembly by-election: SP candidate Kirti Kol nominated

Mirzapur News: छानबे विधानसभा उपचुनावः सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल ने किया नामांकन

Sun, 16 Apr 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Chanbe assembly by-election: SP candidate Kirti Kol nominated
मिर्जापुर। छानबे विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उप चुनाव में तीसरे दिन शनिवार को नामांकन कक्ष का सन्नाटा टूटा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कीर्ति कोल ने नामांकन दाखिल किया। कीर्ति कोल ने दो सेट में नामांकन किया। कीर्ति विधानसभा चुनाव 2022 व विधान परिषद चुनाव में भी सपा की प्रत्याशी रही हैं। पेशे से कीर्ति कोल प्रशिक्षित शिक्षिका हैं और एक वित्तविहीन विद्यालय में पढ़ाती हैं। शनिवार तक 11 संभावित दावेदारों ने नामांकन पत्र लिया है। इनमें से सात ने पहले दिन अर्थात बृहस्पतिवार को ही नामांकन पत्र ले लिया था। चार अन्य ने शनिवार को नामांकन पत्र लिया। इसमें कीर्ति कोल के अलावा निर्दल उमेश, अधिकार सेना पार्टी के मनोज पासवान तथा राष्ट्रीय समाज पक्ष के शिवपूजन ने भी नामांकन पत्र लिया। इस तरह से अब तक 11 लोग नामांकन पत्र ले चुके हैं। हालांकि नामांकन मात्र एक ने ही दाखिल किया है। उधर, नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के जवानों में विवाद हो गया। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर अंदर प्रवेश को लेकर बहस होेने के साथ ही धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। कीर्ति कोल के साथ पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया, सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, आशीष यादव, शिवशंकर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed