फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Challenge for the newly elected president to keep the city clean

Mirzapur News: नव निर्वाचित अध्यक्ष के लिए शहर को स्वच्छ रखना चुनौती

Mon, 15 May 2023 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Challenge for the newly elected president to keep the city clean
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि नगर के विकास के लिए कोई समस्या आड़े नहीं आने दी जाएगी। पर्यटन को विंध्य काॅरिडोर तक ही सीमित नहीं रहने दिया जाएगा। उसको नगर तक ले आने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि नगर की एक समस्या स्वच्छ पर्यावरण की है। इसके लिए नगर में पार्कों का विस्तार किया जाएगा। ताकि लोगों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि उनकी योजना गंगा तट संगीत की व्यवस्था करने की है। ताकि सुबह के समय लोगों को मधुर संगीत सुनने को मिले। उन्होंने बताया कि विंध्य काॅरिडोर को नगर तक ले आया जाएगा। रामगया घाट से फतहां घाट तक इसकी व्यवस्था की जाएगी। लोगों की आय कैसे बढ़े, इसकी व्यवस्था का भी प्रयास किया जाएगा। जब उनसे यह पूछा गया कि अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद उनकी दिनचर्या में कोई अंतर पड़ा अथवा नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद एक तनाव तो कम हुआ, लेकिन दिनचर्या वैसी ही रही। रविवार को सुबह से ही लोगों के साथ मिलना जुलना रहा। उसके बाद ब्रह्मा कुमारी आश्रम गए। रामलीला कमेटी के कार्यालय गए। लोगों के बीच समय कैसे गुजर गया, पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि अब उनको काम करना है। जनता के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे। पद ग्रहण के बारे में पूछे जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में शासन से निर्देश आने पर समय निर्धारित होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। वे पूरा प्रयास करेंगे कि जनता का विश्वास उन पर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed