फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chaitra Navratri 2022 IRCTC indian railway news problems of devotees coming to Vindhyachal may increase due to this decision

Chaitra Navratri 2022: रेलवे के इस फैसले से विंध्याचल आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ सकती है परेशानी

Mon, 28 Mar 2022 05:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Mar 2022 05:08 PM IST
सार

नवरात्र मेले में कुछ दिन ही शेष है, पर अभी भी विंध्याचल और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव संबंधित कोई निर्देश रेलवे की ओर से नहीं आया है। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 IRCTC indian railway news problems of devotees coming to Vindhyachal may increase due to this decision
विंध्याचल रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल

विस्तार

नवरात्र के समय मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में देश के दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार भी ट्रेनों की सुविधा नहीं मिल सकेगी। फिलहाल जिन ट्रेनों का स्टॉपेज है, उन्हीं ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। भारतीय रेलवे द्वारा अतिरिक्त या स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज देने का निर्देश अब तक नहीं आया है।

विज्ञापन


इससे इस बार नवरात्र में बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नवरात्र मेले में विंध्य धाम में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ती है। 2020 में कोविड संक्रमण फैलने के बाद ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। कोरोना असर कम होने के बाद भी अभी उतनी ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में बंद हुआ ट्रेनों का ठहराव 

नवरात्र मेले में विंध्याचल और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनोंका ठहराव होता था। पर कोविड संक्रमण काल के बाद से जितने भी नवरात्र पड़े उसमें अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सका। दो अप्रैल से नवरात्र शुरू हो रहा है। लेकिन नवरात्र मेले के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में वाराणसी या प्रयागराज उतरने के बाद बस या अन्य वाहन से दर्शनार्थियों को पहुंचना पड़ेगा। स्थानीय स्टेशन के अधीक्षक रविंद्र कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर सप्ताह में 42 जोड़ी और प्रतिदिन लगभग 22 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव है। नवरात्र मेले में अतिरिक्त या स्पेशल ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ है। न ही कोई आदेश आया है। 

रोडवेज बसों के बेड़े में भी बढ़ोत्तरी नहीं
नवरात्र मेले में कुछ दिन ही शेष है, पर अभी रोडवेज बसों के बेड़े में अतिरिक्त बसें नहीं मिली है। नवरात्र मेले में अतिरिक्त बसों का ठहराव होता है। रोडवेज अधिकारियों की माने तो अभी नवरात्र मेले का शेड्यूल नहीं आया है, बेड़े में जो बसें है, उनके फेरे को बढ़ाया जाएगा। शेड्यूल आने पर अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा। 

तैयारियां अंतिम दौर में

Chaitra Navratri 2022 IRCTC indian railway news problems of devotees coming to Vindhyachal may increase due to this decision
विंध्याचल मंदिर - फोटो : अमर उजाला

नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं समेत मंदिर प्रबंधक व पुजारियों में उत्साह देखा जा रहा है। मंदिरों के आसपास माला-फूल सहित खिलौने की दुकानें सजने लगी हैं। सीखड़, अदलपुरा स्थित शीतला धाम में नवरात्र मेला को देखते हुए तैयारियां तेज हैं। जिगना, छानबे क्षेत्र में अकोढी  स्थित कंकाल काली, अरगीसरपत्ती पहाड़ी पर विराजमान नंदजा देवी, विजयपुर में शीतला माता, डेरवा में छोटी महरानी दुलारो माता, विजयपुर पहाड़ी पर दुर्गा मंदिर, श्रीनिवासधाम स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में  चैत्र नवरात्रि को लेकर साफ-सफाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed