फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chairman's brother-in-law and EO face to face on the issue of straw

Mirzapur News: भूसा के मसले पर चेयरमैन के जेठ और ईओ आमने-सामने

Sun, 23 Jun 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Chairman's brother-in-law and EO face to face on the issue of straw
कछवां। गोवंश आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान शनिवार को नगर पंचायत के चेयरमैन के जेठ राजेश जायसवाल और अधिशासी सोनम जैन के बीच तकरार हुई। मौके पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर रहे थे। वहां पशुओं के लिए भूसा नहीं दिखा। पूछताछ करने पर देखरेख कर रहे श्रमिकों देवा, विनोद कुमार यादव, राधेश्याम ने बताया कि तीन दिन से चारा के लिए चेयरमैन से कहा जा रहा है, लेकिन व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। इस पर जिलाध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी सोनम जैन से आश्रय स्थल में भूसा, खरी, चूनी, चोकर आदि की व्यवस्था कराने के लिए कहा। इसी बीच मौके पर पहुंचे चेयरमैन के जेठ राजेश और उनके सहयोगी अधिशासी अधिकारी के साथ तकरार करने लगे। मामला तूल पकड़ते देख जिलाध्यक्ष ने समझाकर शांत कराया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सोनम जैन का कहना है कि जब से उन्होंने कछवां नगर पंचायत का प्रभार मिला है, तब से गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्था चेयरमैन के जेठ राजेश जायसवाल देख रहे हैं। उधर, चेयरमैन मिताली जायसवाल के जेठ राजेश का कहना है कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं हैं। चेयरमैन मिताली को ही इसकी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed