फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chadarposhi is in Kantit

कंतित में चादरपोशी को उमड़े

Wed, 05 Apr 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chadarposhi is in Kantit
कं‌त‌ित में चादरपोशी

विज्ञापन
हजरत ख्वाजा इस्माइल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह कंतित शरीफ के तीन दिवसीय सालाना उर्स का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। भोर में तीन बजे मिर्जापुर नगर के जवाहिर कसेरा के परिवार के लोगों ने कंतित शरीफ के मजार पर गुस्ल व चादरपोशी कर उर्स का आगाज किया। मजार पर चादरपोशी व दुआएं मांगने के बाद बड़ी संख्या में जायरीनों ने परिसर में भ्रमण कर मेले का लुत्फ उठाया। 


कांतित शरीफ के सालाना उर्स के पहले दिन मजार पर चादरपोशी कर दुआएं मांगने के लिए देश के कोने-कोेने से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे थे। कसेरा परिवार की तरफ से मजार पर चादर चढ़ाने के बाद इंतजामिया कमेटी शॉह इस्माइल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह वक्फ नंबर-42 के अध्यक्ष व सचिव द्वारा फातेहा पढ़ा गया, जिसमें कमेटी के सदस्यगण भी शामिल रहे। कमेटी की ओर से उर्स में दूरदराज से आए जायरीनो का खैर मकदम किया गया। छह अप्रैल तक चलने वाले उर्स के पहले दिन मजार पर जायरीनो का हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

 

जायरीनो ने मजार पर चादर चढ़ाने के बाद दुआएं की, वहीं मजार के बाहर बड़ी संख्या में महिलाआें व बच्चों ने तिलावत कर मन्नतें मांगी। चिलचिलाती धूप के बावजूद कंतित शरीफ पहुंचे जायरीनो का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मजार पर चादरपोशी करने के बाद मेले में भ्रमण कर जायरीनो ने अपने-अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। उर्स मुबारक पर मेला क्षेत्र में उमड़ी जायरीनो की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस-पीएसी के जवान मुस्तैद रहे ताकि जायरीनो को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कंतित शरीफ उर्स के दौरान इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष शौकत अली, सचिव इम्तियाज अली, खजांची ईनाम बाबू, सदस्यों में रफीक खान, मकबूल अंसारी, असलम अली, अलाउद्दीन, साजिद अली, रसीद मंसूरी सहित मुन्ना मिराज, अरशद रजा, इरफान अली, शहबान वारसी आदि मौजूद रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed