फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Certificate and ID card will have to be brought for voting

मतदान के लिए लाना होगा प्रमाण-पत्र और आईडी कार्ड

Tue, 06 Jul 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Certificate and ID card will have to be brought for voting
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को 10 जुलाई को ब्लाक प्रमुख पद के लिए होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की। अधिकारियों से कहा कि निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए ईमानदारी के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगाए गए सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अध्ययन कर लें और दिये गये प्रारूपों को सही तरीके से भरें और आयोग को भेजे जानी वाली सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान के लिये पात्र मतदाता अपने साथ एक आई कार्ड और प्राप्त प्रमाण-पत्र साथ में ले आयें। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी मतदाता को सहायक/हेल्पर की आवश्यकता हो तो वह 48 घंटे पूर्व जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त कर ले सकता है। यह भी बताया कि मेडिकल ग्राउंड, निरक्षर मतदाता ही सहायक के लिए आवेदन कर सकता। सहायक के लिए उसके परिवार का सदस्य माता-पिता, भाई बहन, पुत्र आदि ही सहायक बन सकेगा। मतदान केन्द्र के अन्दर एक बार में एक ही मतदाता प्रवेश कर सकेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि नाम निर्देशन के समय ही प्रत्याशियों द्वारा जमा किये जाने वाली नामाकंन प्रपत्रों को एक बार ठीक से परीक्षण कर लिया जाय। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक रिर्टनिंग आफिसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed