फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Central and state government is developing everyone

केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही सबका विकास

Fri, 10 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Central and state government is developing everyone
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सबका विकास कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मोदी सरकार के आठ साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण योजना के ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य रामशकल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेकों उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने मुख्य अतिथि एवं आए हुए सभी मंचासिन जनप्रतिनिधिगण व पदाधिकारियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी द्वारा किये कार्यों को बताया। बैठक का संयोजन व संचालन कर रहे जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। जिसमें जनपद में विंध्य विश्वविद्यालय की स्थापना, शास्त्री सेतु पर 6 लेन का पुल निर्माण एवं अन्य प्रस्ताव पारित कि गए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालेन्दु मणि त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, धनेंद्र पांडेय, उत्तर कुमार मौर्य, क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, अनिल सिंह, ज्ञान प्रकाश दुबे व सभी जिला पदाधिकारीगण, जिला कार्यसमिति सदस्यगण, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मझवां विधानसभा क्षेत्र के मेवली प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर बाहरी गतिविधियां अभियान के तहत सामाजिक जनप्रतिनिधि संवाद व गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मझवाँ विधायक डा. विनोद बिन्द रहे। डा. विनोद बिन्द ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे गाँव वालो को बताया और उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण का भरोसा भी दिया। विशिष्ठ अतिथि महेश गुप्ता मण्डल अध्यक्ष भाजपा सिटी उत्तरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष महेश गुप्ता व संचालन सियाराम बिन्द ने किया। कार्यक्रम में जिला मन्त्री और कार्यक्रम संयोजक शिवम गुप्ता मोदनवाल, मण्डल अध्यक्ष शिव भजन मौर्य, चंद्रमा बिन्द, मनोज बिन्द, सुभाष बिन्द आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed