{"_id":"635ec9b22d85cb3bc325a6bf","slug":"center-wise-nodal-officer-posted-for-paddy-procurement-mirzapur-news-vns6812947192","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद के लिए केंद्रवार नोडल अधिकारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद के लिए केंद्रवार नोडल अधिकारी तैनात
विज्ञापन
एक नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीद की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। अब क्रय केंद्रों के निरीक्षण के लिए भी प्रारूप निर्धारित कर दिया गया है। इस प्रारूप में 29 बिंदु हैं। इन्हीं बिंदुओं पर निरीक्षण कर अधिकारी अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने धान क्रय के लिए अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल को नोडल अधिकारी बनाया है। नोडल अधिकारी की देखरेख में धान खरीद की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। धान खरीद के लिए 48 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 32 तथा भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र शामिल हैं।
उधर, केंद्रवार नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। इनकी निगरानी में ही धान खरीद होगी। प्रशासन की तरफ से निरीक्षण चार्ट तैयार किया गया है, उसमें केंद्र खुलने, बैनर, वाल पेंटिंग, इलेक्ट्रानिक कांटा की उपलब्धता, पावर डस्टर, बोरों की उपलब्धता आदि बिंदु शामिल हैं। केंद्रों के निरीक्षण के लिए जाने वाले अधिकारियों को इन्हीं बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देनी होगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आगाह किया कि केंद्रों की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।