फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Celebrating Eid Miladunnabi, Amavasya crowd,

Mirzapur News: प्लेटलेट्स वाले मरीजों से पटे अस्पताल

Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Celebrating Eid Miladunnabi, Amavasya crowd,
जौनपुर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस बार जौनपुर शहर क्षेत्र में सबसे अधिक मरीज हैं। शहर के आधा दर्जन इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। शहर के निजी अस्पताल प्लेटलेट्स की कमी वाले मरीजों से भरे हैंं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों की रिपोर्टिंग कायदे से नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में अभी 109 मरीज ही हैं। शनिवार को 11 नए मरीज जिला अस्पताल की जांच में मिले हैं। एनएसवन पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 150 पहुंच गई है। आंकड़ों पर नजर डाले तो अभी तक जिले में कुल डेंगू के कुल 109 मरीज मिले हैं, जिसमें से 62 केवल जौनपुर शहर के हैं।
विज्ञापन

इसके बाद सबसे अधिक प्रभावित जलालपुर ब्लाक का इलाका है। यहां अब तक कुल 16 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, एनएसवन पाॅजिटिव के कुल 150 मरीज मिले। इनकी जांच कराने के बाद डेंगू के कुल 109 मरीज मिले हैं। शनिवार को डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं। शहर के मियांपुर मोहल्ला, हुसैनाबाद, वाजिदपुर और भंडारी स्टेशन इलाके में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। इसी प्रकार जलालपुर ब्लाक का रेहटी, महिमापुर और असबरनपुर ग्राम पंचायत का क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन इलाकों में अब तक कुल 16 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। शुरूआती दौर में रामपुर ब्लाक को हाट स्पाट के रूप में देखा जा रहा था। रामपुर के धनुहां गांव में अकेले 15 डेंगू के मरीज मिले थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कड़ी के कारण मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो गई। विगत 15 दिनों की रिपोर्ट पर नजर डालें तो रामपुर इलाके में डेंगू को कई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----जिन इलाकों में डेंगू के मरीज अधिक मिल रहे हैं वहां निगरानी बढ़ाई जा रही है। नगर के संक्रमित इलाकों में नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। लोगों को बचाव के लिए जागरूक करने के साथ ही दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। अब तक डेंगू के कुल 109 मरीज मिल चुके हैं।--
-डा. बीपी सिंह, जिला मलेरिया अधिकरी जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed