{"_id":"631a415790f9f66a9d2b1bfb","slug":"cdo-stopped-salary-of-12-employees-mirzapur-news-vns673238780","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने 12 कर्मचारियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने 12 कर्मचारियों का रोका वेतन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण किया। मिर्जापुर नहर प्रखंड, बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिरसी बांध प्रखंड तथा सिंचाई खंड चुनार के निरीक्षण के दौरान 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विभाग के अधिशासी अभियंता को अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे पहले मिर्जापुर नगर प्रखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार बाढ़ नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण के दौरान एक अवर अभियंता के बारे में 27 से 30 अगस्त तक अनुपस्थित रहने की जानकारी मिली। पूछताछ में अधिशासी अभियंता अवर अभियंता के अनुपस्थित रहने के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। नियंत्रण कक्ष में तैनात अन्य अवर अभियंताओं के बारे में बताया गया कि बाढ़ का प्रभाव कम होने के कारण अब वे विभागीय कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। नियंत्रण कक्ष में दो अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार सिरसी बांध प्रखंड में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मिर्जापुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता वैभव सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने वाणिज्य कर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान खंड दो कार्यालय में तैनात राज्य कर अधिकारी विनय श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। अपर जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे अधिकारी का एक दिन का वेतन रोक दिया है।