फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Caution is necessary while viewing the almanac, one mistake can change the information.

Mirzapur News: पंचांग देखते समय सतर्कता जरूरी, एक चूक से बदल सकती है जानकारी

Sat, 10 Jan 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Caution is necessary while viewing the almanac, one mistake can change the information.
श्री ​शिव इंटर कालेज में पौरोहित्य व कर्मकांड ​शिविर में पंचांग ज्ञान के बारे में जानकारी देते 
मिर्जापुर। श्री शिव इंटर काॅलेज में शुक्रवार से उप्र संस्कृत संस्थानम् लखनऊ की ओर से जिले में निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य व कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। पहले दिन पंचांग की विशेषता व उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि पंचांग देखते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। जरा सी चूक से वास्तविक जानकारी बदल जाती है। शिविर में पंचांग ज्ञान, पूजा-पद्धति, भारतीय जनमानस में प्रचलित यात्रा मुहूर्त, क्रय-विक्रय मुहूर्त, विवाह, गृह प्रवेश सहित विभिन्न संस्कारों एवं मुहूर्तों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण वरिष्ठ प्रशिक्षक शशिकांत मालवीय प्रदान कर रहे हैं। वक्ताओं ने सरकार द्वारा संस्कृत भाषा व भारतीय परंपराओं के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कृपाशंकर चतुर्वेदी ने संस्कृत को भारतीय संस्कृति का आधार बताते हुए सरकार को इसका रक्षक बताया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जनार्दन मिश्र ने निशुल्क कर्मकांड व मुहूर्त ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए संस्थान का आभार व्यक्त किया। उप्र संस्कृत संस्थानम्, लखनऊ के निदेशक प्रमेंद्र कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश मिश्र, जगदानंद झा, महेंद्र कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्र से पूर्व प्राचार्य रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व प्राचार्य कृपाशंकर चतुर्वेदी (संस्कृत अध्यापक), जर्नादन मिश्र, केंद्राध्यक्ष व प्रबंधक कमलेश कुमार केशरवानी सहित लगभग 50 प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। लक्ष्मी शंकर तिवारी, भूपेंद्र तिवारी, शशांक चतुर्वेदी, सूर्यकांत मालवीय, सतीश जायसवाल ने भी अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed