फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cashless medical treatment of up

शिक्षा विभाग के 13,746 कर्मचारियों का पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज : आशीष

Thu, 09 Jul 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cashless medical treatment of up
विकास भवन के सभागार में ​शि​क्षिका को कैशलेस चिकित्सा योजना का प्रतीकात्मक कार्ड देते प्रदेश के
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित, बच्चों के अभिभावकों के खातों में भेजी गई डीबीटी के तहत धनराशि
विज्ञापन

मिर्जापुर। पथरहिया के विकास भवन के सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड बांटे गए। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि स्थानांतरित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि शिक्षकों के बीमार होने पर अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड से पांच लाख रुपये तक उनकी और उनके परिजनों का उपचार किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ वाराणसी से किया, जिसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम में दिखाया गया। विशिष्ट अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल रहीं। इस योजना से जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के 5,466 शिक्षक, 442 अनुदेशक, 2,391 शिक्षामित्र, 5,307 रसोइये और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के 140 शिक्षक-कर्मचारी सहित कुल 13,746 कर्मचारियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने जिले में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से जूते, मोजे, ड्रेस, बैग और स्वेटर के लिए नामांकित 2,21,336 बच्चों में से 1,82,975 अभिभावकों के खातों में 1,200 रुपये प्रति की दर से धनराशि स्थानांतरित की। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा परिषद के 30 शिक्षकों, दो शिक्षकों के पूरे परिवार को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड मुख्य अतिथि ने दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजेता, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, समस्त जिला समन्वयक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को बांटे गए कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड
पटेहरा। बुधवार को पटेहरा कला स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षकों को कैशलेस कार्ड बांटा गया। कार्यक्रम में राजगढ़ ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, मड़िहान एसडीएम अनेग सिंह तथा पटेहरा ब्लॉक प्रमुख गरिमा कोल ने कार्ड प्रदान किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को बांटे गए कार्ड
लालगंज। तहसील सभागार में प्रमुख जयंत कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विशाल शर्मा ने लालगंज और हलिया विकासखंड के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को कार्ड बांटे गए। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी, लालगंज माध्यमिक विद्यालयों के नोडल अधिकारी धर्मजीत सिंह, तहसीलदार राजू यादव, गिरीश कुमार सिंह, अश्वनी कुमार सिंह अन्य रहे। संचालन दिनेश चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed