{"_id":"6a1b296da9af9bcce40d4ae6","slug":"cash-sealed-in-police-station-locker-income-tax-department-issues-notice-to-traders-seeks-response-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-154466-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नकदी थाने के लॉकर में सील, आयकर विभाग ने व्यापारियों की दी नोटिस, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नकदी थाने के लॉकर में सील, आयकर विभाग ने व्यापारियों की दी नोटिस, मांगा जवाब
विज्ञापन
गाड़ी में मिले करोड़ो रुपये की जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र में फॉर्च्यूनर कार से मिली करोड़ो रुपये की नकदी की जांच में आयकर विभाग की टीम जुटी है। नकदी चील्ह थाने के लॉकर में सील है। आयकर विभाग की टीम ने व्यापारियों को नोटिस देकर नकदी का हिसाब मांगा है। चार दिन का समय दिया गया है। जांच के बाद आयकर विभाग के निर्देश के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।
चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात को दो फॉर्च्यूनर कार से पुलिस ने तीन बैग में रखी करोड़ों रुपये की नकदी जब्त की है। एक कार में रुपयों से भरा बैग था और दूसरी कार में कारोबारी बैठे थे। सभी को थाने लाया गया। शुक्रवार सुबह नगर मजिस्ट्रेट की निगरानी में नोटों की गिनती की गई। नकदी को डेढ़ करोड़ रुपये होने की संभावना जताई गई। आयकर विभाग प्रयागराज की टीम जांच करने पहुंची। नोटों की गिनती पूरी होने के बाद टीम ने वाहन मालिक व्यापारियों को नोटिस दिया है। उनसे नोट किसका है, कितना है, कहां से आ रहा था, कहां जा रहा है। पूरा हिसाब-किताब मांगा है। नोट को सील करके थाने के लॉकर में रखवा दिया है। अब चार दिन बाद व्यापारियों की ओर से नोटिस का जवाब देकर हिसाब मांगा जाएगा।थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि आयकर विभाग मामले की जांच कर रही है। उनकी जांच के बाद जो भी निर्देश होगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।