फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cash and seeds worth Rs 90 thousand looted from businessman

Mirzapur News: व्यवसायी से नकदी और 90 हजार के बीज लूटे

Sun, 06 Jul 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cash and seeds worth Rs 90 thousand looted from businessman
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर दक्षिणी परिसर ढलान के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने 45 हजार रुपये नगद और करीब 90 हजार के बीच लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

व्यवसायी अशोक कुमार कनौजिया शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया स्थित कृषि रक्षा केंद्र से बीज लेकर संतनगर, लालगंज क्षेत्र में दुकानों पर सप्लाई करते हैं। शुक्रवार की रात बरकछा में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के पास ढलान पर उनके मालवाहक की गति धीमी हुई तो बदमाशों ने बाइक को गाड़ी के आगे ढकेल दिया। इससे उनका वाहन रुक गया। एक्सीडेंट करने की बात करते हुए 10 से 12 लोग अशोक कुमार को मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

उनके पास से 45650 रुपये, टमाटर, मिर्च, अरहर, तिल व धान की लगभग 90 हजार कीमत की बीज लूट ले गए। जाते समय फोन भी ले गए। इस दौरान राहगिरों के पूछने पर गाड़ी द्वारा एक्सीडेंट करना बताया। कृषि रक्षा केंद्र के मालिक दीपक कुशवाहा ने बताया कि रात को लूटपाट के समय कुछ लोगों ने गाड़ी देखकर एक्सीडेंट होना बताया। फोन किया तो फोन बदमाश छीन चुके थे। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed