फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cash and jewellery worth lakhs stolen

Mirzapur News: नकदी, लाखों के गहने चोरी

Sat, 14 Feb 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery worth lakhs stolen
मड़िहान थाना क्षेत्र के दाती बंधवा गांव में चोरी के बाद ​बिखरा सामान। स्रोत- संवाद
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के दाती बंधवा गांव में बृहस्पतिवार की रात घर का ताला तोड़कर चोर बक्से व आलमारी में रखे 32 हजार रुपये और लाखों के गहने उठा ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी ममता गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि घर में ताला बंद कर बरामदे में सो रही थीं। परिवार के बाकी लोग दूसरे घर पर थे। बृहस्पतिवार की रात चोर दो कमरों का ताला तोड़कर घर में घुस गए। दो बक्से व आलमारी का ताला तोड़कर 32 हजार रुपये, सोने की चेन, सोने की दो अंगूठी, एक लाॅकेट व देवरानी का चांदी हाफ पेटी, छागल, पायल, मीना, अंगूठी समेत 10 लाख के गहने चोर उठा ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों को जानकारी देने के बाद पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर लौट गई। पीड़ित ममता ने मड़िहान थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed