फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   cash and jewelery theft

नकदी और आभूषण चोरी

Mon, 17 Oct 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
cash and jewelery theft
चुनार कोतवाली क्षेत्र के सीखड़ गांव में शनिवार की रात चार एक घर में घुसे चोर आलमारी तोड़कर उसमें रखे 10 हजार नकद और आभूषण समेत पांच लाख रुपये मूल्य का सामान उठा ले गए। परिवार के लोगों को सुबह सोकर उठने पर घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। सीखड़ गांव में लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राम विनय मिश्रा से दो पुत्र हैं। छोटा पुत्र बाहर काम करता है। बड़े पुत्र की शादी हुई है। वह घर पर ही रहता है। बड़े पुत्र की पत्नी मायके गई है। शनिवार की रात राम विनय मिश्रा, उनकी पत्नी और बड़ा पुत्र घर के बरामदे में सो रहे थे। बाहर चैनल गेट लगा है। उसे बंद करके अंदर को ओर ताला लटकाया गया था। ताला बंद करना भूल गए थे। रात में चोर घर में घुसकर आलमारी तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद, दो भर की सोने की हार, ढाई भर की सोने की चेन, लाकेट, बाली, चांदी की पैजनी, दो अंगूठी, एक पायल आदि उठा ले गए। सुबह राम विनय जब सोकर उठे तो कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी का लाकर टूटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर डायल कर पीआरवी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने छानबीन की। राम विनय ने बताया कि नकदी और आभूषण समेत पांच लाख रुपये मूल्य के सामान चोरी हुए हैं। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है। जांच के लिए दरोगा को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed