फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cash and bike looted by throwing chilli powder in the eyes of the businessman

Mirzapur News: व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर नकदी और बाइक लूटी

Sun, 27 Apr 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cash and bike looted by throwing chilli powder in the eyes of the businessman
मड़िहान। क्षेत्र के शेरुआ गांव के पास शुक्रवार की रात घर जा रहे व्यापारी की आंखों में बदमाशों ने मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद बदमाश व्यापारी की बाइक और 50 हजार रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

खंतरा मोड़ पर बदमाशों की बाइक सामने से आ रही बाइक में टकरा गई। हादसे में दो बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को हिरासत में लेकर सीएचसी मड़िहान पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने एक को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शेरुआ गांव निवासी ललई यादव चौकी घाट पर जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। किसी काम के से वह हैदराबाद गया था। ललई यादव ने अपना गेहूं सुगापांख स्थित एक व्यापारी को बेचा था। उसी गेहूं बिक्री का पैसा लेने के लिए अपने मित्र रमाशंकर उर्फ बाबा कोल को सुगापांख भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाशंकर शुक्रवार की रात व्यापारी से 50 हजार रुपये बाइक की डिग्गी में लेकर घर जा रहा था। शेरुआ गांव के सिवान में पहुंचा ही था कि बाइक सवार तीन बदमाश रमाशंकर को रोक लिए। जब तक वह कुछ समझता तब तक बदमाशों ने रमाशंकर की आंख में मिर्च पावडर का घोल फेंक दिया। दूसरे बदमाश द्वारा गोली मारने के बात सुनते ही रमाशंकर वहां से किसी तरह भागा। बाइक सवार बदमाश भी बाइक लेकर भागे।

खंतरा मोड़ पचोखरा पुलिया के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। उनका एक साथी बाइक लेकर भाग गया। पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed