फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case registered in the case of beating the lover by tying him to a tree

Mirzapur News: पेड़ में बांध कर प्रेमी की पिटाई के मामले में मुुकदमा दर्ज

Mon, 03 Apr 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Case registered in the case of beating the lover by tying him to a tree
मिर्जापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी को पेड़ से बांध कर पिटाई किए जाने के वायरल वीडियो के मामले में रविवार को पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बच्चों की मां गांव के ही प्रेमी के साथ भाग गई थी। आरोप है कि पकड़े जाने पर महिला के पति और परिजनों ने पेड़ से बांध कर प्रेमी की पिटाई की। जिसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रेमी प्रेमिका के घर में घुसा था। पूर्व में दोनों पक्ष के लोगों ने सुलह कर लिया था। पिटाई का वीडियो वायरल होने पर जांच की गई तो पता चला कि महिला के पति ने प्रेमी को पेड़ से बांध कर पीटा था। दोनों पक्ष की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना देहात कोतवाल द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed