फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case on seven for separate assault

अलग-अलग मारपीट के आरोप में सात पर केस

Fri, 29 May 2020 04:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Case on seven for separate assault
हलिया। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में शुक्रवार को मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में कराया। क्षेत्र के महुगढ़ी गांव निवासी गेंदालाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही मोतीलाल, धनकली व हीरा ने आंधी में आम बिनने के विवाद में कुल्हाड़ी से मारपीट कर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मड़वा धनावल गांव निवासी राजकली ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के अनिल कुमार द्वारा साबुन लेने के बाद पैसा मांगने पर परिवार के सदस्यों के साथ आकर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव के लिए आए पुत्र 20 वर्षीय हरिओम व 15 वर्षीय बालकिशुन को मारा पीटा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed