फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case of culpable homicide against five including former district president of BJP

Mirzapur News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पांच पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Fri, 07 Jun 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against five including former district president of BJP
लालगंज। सड़क हादसे में हुई रोजगार सेवक की मौत मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी और पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार दुबे सहित पांच लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मड़वा नेवादा गांव निवासी 30 वर्षीय राजीव मौर्य गांव में रोजगार सेवक थे। वे बुधवार को ग्राम पंचायत के काम से बाइक से लालगंज ब्लाॅक मुख्यालय जा रहे थे। दोपहर बाद ब्लाॅक जाते समय पतुलखी गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। लालगंज थाना क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी भाई संजय कुमार मौर्य ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके भाई राजीव मौर्य को कई बार जान से मारने की धमकी मिली थी। आशंका है कि कार से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र दुबे, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष दुबे तथा अमरेश दुबे द्वारा दुर्घटना कर जान ले ली। लालगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क हादसे में राजीव मौर्य की मौत हो गई थी। इस मामले में राजीव के भाई द्वारा अज्ञात चालक और चार लोगों के खिलाफ जान से मारने की आशंका जताई गई है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed