{"_id":"65aadcc43b95dc1b2c0a55fc","slug":"case-of-attempt-to-murder-registered-against-unknown-person-in-firing-case-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-11474-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गोलीकांड में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गोलीकांड में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का मुकदमा
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सोहता अड्डा में जमीनी विवाद को लेकर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोली लगने से घायल पीड़ित कि पत्नी का आरोप है कि वह थाने का चक्कर लगा रही है, पर पुलिस उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
15 जनवरी को कटरा कोतवाली क्षेत्र के सोहता अड्डा के पास उदय नारायण मालवीय को जमीनी विवाद के चलते गोली मार दी गई थी। मामले में पुलिस चार से पांच लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने उदय मालवीय के कर्मचारी संदीप की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जान लेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल उदय मालवीय की पत्नी रत्ना मालवी का आरोप है कि पुलिस मामले में लीपा पोती करके विपक्षी को बचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस घटना में मुख्य आरोपी को बाहर करने हुए का प्रयास कर रही है। वाराणसी ट्रामा सेंटर से उपचार करा कर लौटे उदय मालवीय का कहना है कि जिस दिन उनको गोली मारी कि उनकी पत्नी थाने पर गई थी। तीन घंटे बैठी थी। महिला सिपाही ने तहरीर ले लिया, पर उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि उदय मालवीय के कर्मचारी संदीप की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। उदय मालवीय या उनके परिवार के लोगाें से मुलाकात नहीं हो सकी है। दो लोग हिरासत में है।