{"_id":"6845d884f47c554c6d0f877a","slug":"case-filed-against-two-in-case-of-death-of-laborer-due-to-explosion-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-134934-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विस्फोट से मजदूर की मौत के मामले में दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विस्फोट से मजदूर की मौत के मामले में दो पर मुकदमा
विज्ञापन
पड़री। डगमगपुर क्षेत्र की एक खदान में विस्फोट से मजदूर की मौत के मामले में रविवार को पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मजदूर के परिजनों की तहरीर पर यह कार्रवाई की।
खदान में शुक्रवार को पत्थर तोड़ने के लिए विस्फोट कराया गया था। विस्फोट से उसे उड़े पत्थर लगने से खदान में काम कर रहे मजदूर गोविंद सिंह पटेल की मौत हो गई थी। मामले में रविवार को मजदूर के भाई मंगला सिंह पटेल की तहरीर पर पुलिस ने एसएस रंजन फर्म के पिंटू पटेल और शशी सिंह फर्म के अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसओ पड़री ने बताया कि मजदूर की मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
डगमगपुर स्थित 250 एकड़ ग्राम समाज की पहाड़ी पर मनमाने तरीके से खनन हो रहा है। ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर उड़ने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। ब्लास्टिंग की वजह से अब तक कई मवेशियों और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। छह से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस और खनन विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते।