फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against three including president of Binani College

बिनानी महाविद्यालय के अध्यक्ष समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Fri, 23 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including president of Binani College
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार को भरुहना के पास मारपीट मामले में बिनानी महाविद्यालय के अध्यक्ष समेत तीन पर नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के भरुहना के पास बुधवार की शाम को कुछ लोगों ने हमला कर विशाल त्रिपाठी (26) पुत्र कौशल त्रिपाठी और अभिषेक त्रिपाठी (25) को घायल कर दिया। विशाल त्रिपाठी निवासी अकोढ़ी थाना विंध्याचल ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी अभिषेक त्रिपाठी निवासी रामपुर थाना लालगंज के साथ शाम को छह बजे अपने कार्यालय जा रहे थे। तभी महेंद्रा एजेंसी के पास शाम को छह बजे बिनानी महाविद्यालय के अध्यक्ष नवीन यादव, रामेश्वर सिंह, हर्षित सिंह और 15 से 20 अज्ञात लोगों ने उसके और उसके साथी अभिषेक पर हमला कर दिया। तमंचा दिखाकर धमकी दी गई। सोने की चेन और मोबाइल आदि छिन लिया । पुुलिस ने घायलों को मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर बिनानी के अध्यक्ष नवीन यादव, रामेश्वर यादव और हर्षित सिंह समेत अन्य 20 अज्ञात पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में तीन अज्ञात समेत 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। तीन नामजद आरोपियों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed