फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against seven persons including CRPF personnel's husband for abetting suicide

Mirzapur News: सीआरपीएफकर्मी पति सहित सात पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

Sat, 06 Sep 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven persons including CRPF personnel's husband for abetting suicide
जिगना (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में शुक्रवार को कार्रवाई की गई है। विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके भाई ने पति सीआरपीएफ जवान सहित सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोसीपुर गांव में मंगलवार को अर्चना देवी (32) पत्नी भानु प्रताप बिंद का कमरे में फंदे से लटकता शव मिला था। परिजन शव को उतार कर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। तीन सितंबर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के उमरदहा रिगदापुर गांव निवासी पंकज कुमार बिंद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन अर्चना देवी की शादी वर्ष 2011 में भानु प्रताप बिंद के साथ हुई थी। अर्चना देवी को पति भानु प्रताप, ससुर राजाराम, सास, ननद बसंती देवी, देवर ओम प्रकाश व नन्हे, भांजा संजय प्रताड़ित करते थे। इससे आजिज आकर अर्चना ने आत्महत्या कर ली। अर्चना का पति भानु प्रताप सीआरपीएफ झारखंड में तैनात है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed