फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against quacks after girl's death

Mirzapur News: बालिका की मौत के बाद झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Oct 2023 12:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
Case filed against quacks after girl's death
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजार स्थित एक क्लीनिक में उपचार के दौरान शनिवार की शाम बालिका की मौत होने के बाद पिता की तहरीर पर झोलाछाप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा निवासी पप्पू दुबे ने शनिवार को शाम को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि डेढ़ वर्षीय बालिका काे इलाज के लिए हलिया के देवरी तीता बाजार स्थित कुर्बान अली के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शाम सात बजे क्लीनिक में झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाकर रेफर कर दिया। इसके बाद बालिका की मौत हो गई। आरोप है कि लापरवाही पूर्वक इलाज करने व गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने देर रात झोलाछाप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों की तहरीर पर संबंधित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed