{"_id":"6828dbf47c85c2808e0a53c7","slug":"case-filed-against-four-in-case-of-attack-on-baraatis-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-133873-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बरातियों पर हमले के मामले में चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बरातियों पर हमले के मामले में चार पर मुकदमा
विज्ञापन
जिगना। क्षेत्र के खैरा गांव में बृहस्पतिवार की रात बरातियों पर हमला करने के मामले में दूल्हे के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्रयागराज जनपद के मांडा क्षेत्र के सुरवा दलापुर गांव से बरात जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में आई थी। रात में जयमाल के बाद बराती जनवासा में आर्केस्ट्रा देख रहे थे। आरोप है कि इसी बीच बस्ती के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और बरातियों पर हमला कर दिया।
इससे दूल्हा और उसके चचेरे भाई चंद्र प्रकाश समेत छह लोग घायल हो गए। घायल चंद्र प्रकाश ने खैरा गांव निवासी अंबुज, सौरभ, विकास और मांडा के कोसड़ा निवासी मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाले चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।