{"_id":"68546067f3ed7170560111f9","slug":"case-against-kotedar-for-black-marketing-of-grains-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-135447-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अनाज की कालाबाजारी करने पर कोटेदार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अनाज की कालाबाजारी करने पर कोटेदार पर केस
विज्ञापन
चुनार। क्षेत्र के दरगाह शरीफ मोहल्ले में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालक के खिलाफ बृहस्पतिवार को आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र यादव ने खाद्यान की कालाबाजारी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
दरगाह शरीफ के सभासद किशन मोदनवाल ने आपूर्ति निरीक्षक से छह जून को शिकायत की थी। उनका आरोप था कि दुकान पर काफी भीड़ लगी है लेकिन खाद्यान का वितरण नहीं किया जा रहा है। आपूर्ति निरीक्षक के साथ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार गुप्ता मौके पर पहुचे और 66 कार्डधारकों के बयान लिए थे। लोगों ने बताया था कि ई-पास मशीन पर उनसे अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न नहीं दिया गया।
स्टाक की जांच करने पर पता चला था कि जून में वितरण के लिए आया हुआ गेहूं 40.35 क्विंटल और 60.46 क्विंटल चावल मौके पर मौजूद ही नहीं है। जुलाई का राशन दूसरे कमरे में रखा था। उसमें 83 क्विंटल चावल व दो क्विंटल चीनी कम पाई गई थी। मामले की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपने के साथ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अनुमति पर आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र यादव ने कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक के तहरीर पर भरपुर सीसी स्टोर प्रथम के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।