{"_id":"62829baf333e3516154a92f6","slug":"cardholders-did-not-get-food-grains-for-april-mirzapur-news-vns653900878","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्डधारकों को नहीं मिला अप्रैल का खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्डधारकों को नहीं मिला अप्रैल का खाद्यान्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के राशन कार्डधारकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तमाम कार्डधारकों को अभी तक खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। अप्रैल माह का खाद्यान्न अभी तक तमाम लोगों को नहीं मिला है। कई जगह सोमवार को राशन का वितरण किया गया, लेकिन कई जगह वह भी नहीं मिला।
मुफ्त खाद्यान्न वितरण की योजना को सरकार की तरफ से तीन महीने के लिए और बढ़ाने की घोषणा की गई थी। जिले में लगभग साढ़े चार लाख राशन कार्डधारक हैं। इन सभी को इन योजनाओं का लाभ मिलता है। इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 69665 तथा पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों की संख्या 383720 है। इन सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा था। प्रति यूनिट पांच किलो राशन माह में दो बार मिल रहा था। इसके साथ ही प्रति कार्डधारक एक लीटर रिफाइंड तेल, एक किलो नमक व एक किलो चना नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा था। मार्च 2022 तक तो सब कुछ मिला, लेकिन नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही अप्रैल 2022 से इस पर ग्रहण लग गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इसकी आपूर्ति ही नहीं हुई है तो वितरण कैसे हो पाएगा। वहीं, कार्डधारक अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि राशन मिले या न मिले, लेकिन यह स्पष्ट होना चाहिए। यदि प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषणा कर रहे हैँ और कार्ड धारकों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है तो यह गलत है। इस बात की जांच होनी चाहिए कि आपूर्ति हो रही है कि नहीं। डीएसओ उमेश चंद्र का कहान है कि राशन मिल रहा है। अन्य चीजें भी वितरित हो रही हैं।