फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car riders took away five goats and sheep tied on the roadside

Mirzapur News: सड़क किनारे बंधे पांच बकरे और बकरियों को उठा ले गए कार सवार

Tue, 29 Jul 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Car riders took away five goats and sheep tied on the roadside
पटेहरा, मिर्जापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के पाल बस्ती से सोमवार दोपहर डेढ़ बजे सड़क किनारे बंधे पांच बकरे-बकरियों को दिन दहाड़े कार सवार उठा ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी दिनेश पाल ने बताया कि सड़क किनारे दर्जनों बकरा-बकरी बंधे थे। दोपहर डेढ़ बजे काली कलर सूमो गाड़ी सवार लोग पहुंचे। गाड़ी से उतरते ही चाकू से रस्सी काटकर बकरा-बकरियों को लादने लगे। चाची अनीता पाल घर के सामने बैठी थीं। लादते देख शोर मचाने लगीं। जब तक परिजन घर के बाहर निकले तब तक तीन बकरे और दो बकरियों लादकर भाग गए। पशु पालकों ने पटेहरा चौराहे पर लगे सीसी कैमरा चेक कराया तो कार कलवारी की तरफ जाती दिखी। पशुपालक दिनेश पाल ने बताया कि मई 2024 में भी घर के सामने बंधे दो बकरे कार सवार उठा ले गए थे । जिसकी तहरीर थाने में दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था पर आज तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ। थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed