फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car overturns while trying to escape from Nilgai, one dead

Mirzapur News: नील गाय से बचने में पलटी कार, एक की मौत

Sat, 28 Oct 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Car overturns while trying to escape from Nilgai, one dead
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के महडौरा गांव के पास बृहस्पतिवार की रात 10 नील गाय से बचने के चक्कर में कार एक गुमटी से टकराते हुए गड्ढे में चली गई। कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। घायल को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी सूरज कुमार तिवारी उर्फ बुब्ली (35) की हरगढ़ में पैथालॉजी है। वह अपने साथी सागर अग्रहरि (33) निवासी अटल चौराहा, विंध्याचल के साथ बृहस्पतिवार की रात 10 बजे घर लौट रहे थे। कार विंध्याचल थाना क्षेत्र के महडौरा गांव के सामने पहुंची कि सामने नील गाय आ गई। उससे बचने के चक्कर में कार पटरी पर स्थित गुमटी में टकरा हुए गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां डाक्टर ने सागर अग्रहरी (33) की मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सूरज को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सागर अग्रहरि की विंध्याचल में प्रसाद की दुकान है। वह चार भाई में तीसरे नंबर पर थे। दिसंबर 2022 में ही उसकी शादी हुई थी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed