Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car overturned in roadside pit, death of visitor

Mirzapur News: सड़क किनारे गड्ढे में पलटी अनियंत्रित कार, एक दर्शनार्थी की मौत, चार घायल

Thu, 09 Mar 2023 07:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 09 Mar 2023 07:54 AM IST
सार

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव से पुष्पेंद्र यादव अपने साथियों के साथ कार से मंगलवार को सोनभद्र के डाला स्थित मंदिर में दर्शन करने निकले थे। दर्शन करने के बाद कार सवार घर लौट रहे थे। सोनभद्र मार्ग पर मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास कार अनियंत्रित हाकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Car overturned in roadside pit, death of visitor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मिर्जापुर में मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास मंगलवार को दोपहर में कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। गड्ढे में कार पलटने से उसमें सवार चालक व दर्शनार्थी समेत पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल कर सवारों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव से पुष्पेंद्र यादव अपने साथियों के साथ कार से मंगलवार को सोनभद्र के डाला स्थित मंदिर में दर्शन करने निकले थे। दर्शन करने के बाद कार सवार घर लौट रहे थे। सोनभद्र मार्ग पर मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास कार अनियंत्रित हाकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने ग्रामीणों की मदद से सभी पांच घायलों पुष्पेंद्र यादव (23), आशीष यादव (24), अजय पांडेय (24), अंकित उपाध्याय (30) व भदोही निवासी सोनू श्रीवास्तव (26) को बाहर निकाला।
विज्ञापन

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायलों को तत्काल सीएचसी मड़िहान भेजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष शैलेंद्र राय ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed