फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car collides with truck, one dead, four injured

Mirzapur News: ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल

Tue, 20 May 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck, one dead, four injured
राजगढ़। थाना क्षेत्र के रामपुर 38 गांव निवासी एक व्यक्ति की कार रविवार की रात सोनभद्र के कर्मा थाना के भरकवाह गांव के सामने खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर 38 गांव निवासी ओम प्रकाश मिश्रा (45) अपने पुत्र मयंक मिश्र (19), भाई प्रशांत कुमार मिश्रा (44), राहुल मिश्र (35) व चालक रामलाल कोल (40) के साथ सोनभद्र के बसही गांव एक बरात में शामिल होने कार से गए थे। कार सवार लोगों के अनुसार, रात को 11 बजे लौटते समय सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव के पास चालक को झपकी आ गई। इसमें कार बालू लदे ट्रक में पीछे से जा टकराई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तब तक चालक ट्रक लेकर चला गया। कार सवार घायलों को सोनभद्र जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने ओम प्रकाश मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रशांत मिश्रा को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मयंक मिश्रा, राजू मिश्रा, चालक रामलाल कोल का इलाज कर छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष कर्मा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed