फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car collides with electric pole due to collision with truck, catches fire

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से कार बिजली के खंभे से भिड़ी, लगी आग

Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Car collides with electric pole due to collision with truck, catches fire
जमालपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर-जलालपुर संपर्क मार्ग पर मंगलवार को घसरौड़ी गांव के पास ट्रक के टक्कर से कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। बिजली के खंभे से टकराने से कार में आग लग गई। इस बीच राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार का गेट तोड़कर विट्ठलपुर गांव निवासी चालक अमिष कुमार (30) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बीच कार चालक को पैर में गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने से ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कार चालक अपने ससुराल बहुआर गांव में ससुर के भाई के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। रास्ते में घसरौड़ी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टैंपो को बचाने में कार में टक्कर मार दी। इससे कार बिजली के खंभे से जाकर टकरा गई। खंभे से टकराने के कारण कार की पेट्रोल टंकी फट गई और उसमें आग लग गई। इस बीच मौके का लाभ उठाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। लोगों ने पावर हाउस पर सूचना देकर बिजली कटवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed