फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car collides with divider, five injured

Mirzapur News: डिवाइडर से टकराई कार, पांच घायल

Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Car collides with divider, five injured
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बुधवार को गरौड़ी गांव के सामने चौराहे पर साइकिल सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादमें कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




भदोही जिले के सुरियावां निवासी अफताब पुत्र समशुद्दीन, करिश्मा पत्नी अफताब, इब्नेहसन पुत्र अली हसन और श्रवण यादव व उनकी पत्नी अंकिता यादव निवासी आजमगढ़ कार से सोनभद्र गए थे। वहां से वे वापस वाराणसी की ओर लौट रहे थे। रास्ते में गरौड़ी चौराहे पर अचानक सड़क पार कर रहे साइकिल सवार वृद्ध को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में बैठे अफताब, करिश्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य तीन लोगों को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ उप निरीक्षक परमात्मा यादव ने एंबुलेंस से सभी को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed