फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car collides with a stationary container, four people including doctor's son and teacher father die

Mirzapur News: खड़े कंटेनर से टकराई कार, चिकित्सक पुत्र- अध्यापक पिता समेत चार की मौत

Sat, 29 Nov 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Car collides with a stationary container, four people including doctor's son and teacher father die
कछवां के कटका के पास खड़ी कंटेनर में घुसी कार। स्रोत- संवाद - फोटो : 1
कछवां, मिर्जापुर। कीमोथेरेपी के लिए अध्यापक पिता श्यामकृष्ण को लेकर जा रहे चिकित्सक पुत्र डॉ अनुराग कृष्ण यादव (42) की स्विफ्ट कार कछवां थाना क्षेत्र के कटका हाईवे के पास सोमवार सुबह चालक- खलासी को टक्कर मारने के बाद खड़ी कंटेनर में पीछे से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पिता-पुत्र और कंटेनर चालक की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल खलासी की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार पिता-पुत्र के बाद कंटेनर चालक व खलासी की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के तौलकपुर खरगपुर निवासी श्याम कृष्ण यादव (70) सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। कैंसर से पीड़ित हैं। वह अपने होम्योपैथिक चिकित्सक पुत्र डॉ अनुराग यादव (42) के साथ इलाज कराने वाराणसी कैंसर अस्पताल जा रहे थे। कछवां थाना क्षेत्र के कटका हाईवे के पास दो कंटनेर खड़े थे। दोनों कंटेनर के बीच एक कंटेनर की जगह बची थी। पीछे वाले कंटेनर के चालक 25 वर्षीय सरोज महतो निवासी सहिबार बुर्ज थाना रोसड़ा समस्तीपुर बिहार अपने खलासी 20 वर्षीय अजीत उपाध्याय उर्फ भोलू निवासी हरदत्ता थाना औरंगाबाद बिहार के साथ खाना खाकर दाहिनी ओर से बांयी ओर खड़े कंटेनर की ओर आ रहा था। तभी आ रही कार ने दोनों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर आगे कंटेनर में जा टकराई। आधे से अधिक कार कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र और कंटेनर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कार सवार के परिजन आ गए। किसी तरह से शवों को कार से बाहर निकाला गया। क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटवाया गया। एएसपी सिटी नितेश सिंह और सीओ सदर अमर बहादुर मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

.........................................................

पिता की कीमोथेरेपी कराने जा रहे थे अनुराग
कछवां। सेवानिवृत्त अध्यापक श्याम कृष्ण के दो बेटे अनुराग कृष्ण और अभिनव कृष्ण हैं। अनुराग होम्योपैथिक डॉक्टर और अभिनव सीबीआई मुंबई में तैनात हैं। एक बेटी शिप्रा यादव जो पूर्व जिला पंचायत सदस्य मऊआईमा प्रयागराज है। शिप्रा के पति अभिषेक यादव वर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं। अनुराग की दो बेटियां आराध्या (10) और आबू (7) है। जिला पंचायत सदस्य अभिषेक ने बताया कि ससुर श्याम कृष्ण को दो वर्ष पहले कैंसर हुआ था। अनुराग सुबह करीब छह बजे वाराणसी के टाटा अस्पताल में कीमोथेरेपी कराने ले जा रहे थे। कुछ देर बाद हादसे की सूचना मिली। कैंसर पीड़ित होने के बावजूद भी इस उम्र में पीसीएस के बच्चों को मोबाइल फोन से कोचिंग पढ़ाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................................
वर्जन -
कछवां के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर कटका के पास सड़क किनारे खड़ी कंटेनर में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इसमें कार सवार पिता पुत्र की मौके पर मौत हो गई। इसमें कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में मृत चारों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी गई है।

अमर बहादुर, सीओ सदर

कछवां के कटका के पास खड़ी कंटेनर में घुसी कार। स्रोत- संवाद

कछवां के कटका के पास खड़ी कंटेनर में घुसी कार। स्रोत- संवाद- फोटो : 1

कछवां के कटका के पास खड़ी कंटेनर में घुसी कार। स्रोत- संवाद

कछवां के कटका के पास खड़ी कंटेनर में घुसी कार। स्रोत- संवाद- फोटो : 1

कछवां के कटका के पास खड़ी कंटेनर में घुसी कार। स्रोत- संवाद

कछवां के कटका के पास खड़ी कंटेनर में घुसी कार। स्रोत- संवाद- फोटो : 1

कछवां के कटका के पास खड़ी कंटेनर में घुसी कार। स्रोत- संवाद

कछवां के कटका के पास खड़ी कंटेनर में घुसी कार। स्रोत- संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed