फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car collided with a culvert and fell into a pit, five injured

पुलिया से टकराकर गड्ढे में गिरी कार, पांच घायल

Wed, 31 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Car collided with a culvert and fell into a pit, five injured
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग हरसड़ गांव में अनियंत्रित होकर कार पटरी से पांच फीट नीचे गड्ढे में गिर गई। इससे कार में सवार चार महिला व चालक घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के मड़फा निवासीश्रीकृष्ण तिवारी ( 32) बुधवार को परिजनों के साथ दर्शन पूजन करने के लिए कोटारनाथ शिव मंदिर आए थे। दर्शन करने के बाद वापस घर जा रहे थे कि हलिया ड्रमंडगंज मार्ग हरसड़ गांव में कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पांच फीट नीचे गड्ढे में जाकर गिरी। कार में सवार शांति देवी(55) व गीता देवी (40), सरोज तिवारी (31), शांति देवी (28) घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एंबुलेंस कर्मियों को दिया। 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। श्रीकृष्ण तिवारी ने 23 मार्च को ही कार खरीदी थी। नई कार से परिवार को दर्शन कराने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed