फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Captured on BSP ticket is not fulfilled

मुराद पूरी नहीं करने पर कटता है बसपा से टिकट

Sun, 14 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 14 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Captured on BSP ticket is not fulfilled
स्वामी प्रसाद मौर्य
बसपा में टिकट बेचा जाता है। मुंहमांगी मुराद पूरी नहीं करने वाले प्रत्याशियों के टिकट काट दिए जाते हैं। बसपा बाबा अंबेडकर के मिशन और कांशीराम के विचारों पर नहीं चल रही है। मायावती मिशन और विचारों का सौदा कर रही हैं। ये बातें भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को लोकतांत्रिक बहुजन मंच की ओर से जैनाथ भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बसपा में वैचारिक राजनीति करने वालों का कोई स्थान नहीं रह गया है। मायावती गरीबोें का हक थैलीशाहों को सौंप रही हैं और अपनी तिजोरी भर रही हैं। बहुजन समाज पार्टी बाबा के मिशन और कांशीराम के सामाजिक परिवर्तन आंदोलन पर आधार पर बनी थी। मायावती आज इस मिशन का सौदा कर रही हैं। विधानसभा चुनाव के पहले 130 टिकटों को पैसे के चलते बदल दिया। इसका विरोध करने पर उन्होंने मेरी बातों पर ध्यान नहीं दिया तो पार्टी छोड़ दी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जनता ही नहीं पुलिस पर भी हमले हो रहे है। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, मनोज जायसवाल, उत्तर मौर्या, श्रीराम भारती, अजय यादव, चौधरी गंगाराम, राजेंद्र पटेल, विनोद कुमार मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान अनिल मौर्य, श्यामसुंदर केसरी, लाल बहादुर पटेल, जवाहर लाल मौैजूद रहे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed